AIB Roast अश्लील कंटेंट के चलते यू ट्यूब से हुआ डिलीट
एआईबी रोस्ट के वीडियो ने यू ट्यूब पर इतनी धूम मचाई कि कुछ ही घंटों में इस शो के दर्शकों की संख्या लाखों तक पहुंच गयी थी। हालांकि इसके बाद एडिट करके काफी कंटेंट डिलीट किया गया लेकिन इसके बावजूद शो में ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया था जिसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई और साथ ही पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गयी।

फिल्हाल यू ट्यूब से इस पूरे शो को डिलीट कर दिया गया है और साथ ही महाराष्ट्रा की सरकार इस शो के खिलाफ कड़े कदम भी उठा रही है। सरकार का मानना है कि इस तरह के शो से हमारी युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जा सकती है और उनकी सोच भी भटक सकती है। मुंबई में मनसे वालों ने भी इस शो के खिलाफ आवाज उठाई है।
सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक, ट्विटर पर भी एआईबी रोस्ट को लेकर काफी कुछ बोला जा रहा है। रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करन जौहर को इस शो का हिस्सा बनने के लिए लोगों द्वारा काफी कुछ सुनना पड़ रहा है। लोग लगातार इन तीनों के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जिन लोगों को हमारे देश के युवा अपना आईकन मानते हैं फॉलो करते हैं व ही इस तरह की हरकते कर रहे हैं तो हमारी युवा पीढ़ी भी ऐसा ही करेगी।
फिल्हाल सच तो ये है कि एआईबी रोस्ट को लेकर जितने ज्यादा विवाद उठ रहे हैं इस शो को उतना ही ज्यादा फायदा मिल रहा है। अब देखना है कि इस शो को लेकर ये विवाद कहां तक जाते हैं और सरकार इस शो के खिलाफ क्या कदम उठाती है।


Click it and Unblock the Notifications