AIB Roast की बोल्डनेस से नाना भी खुश नहीं!

एआईबी रोस्ट ने आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक को परेशान कर रखा है। कुछ लोग इस शो को ओपने माइंडनेस का जामा पहनाकर बचाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये बोल्डनेस के नाम पर बद्तमीजी है। कई बॉलीवुड दिग्गजों ने भी इस मामले को लेकर अपनी राय पेश की और उनमें से अधिकतर ने इस शो को गलत ठहराया जिनमें अब नाना पाटेकर भी शामिल हो गये हैं।

Ab Tak Chappan

आमिर खान ने एआईबी रोस्ट को लेकर अपनी राय प्रकट की तो उन्हें कहा गया वो दोगले इंसान हैं अपनी फिल्मों में गालियां दिखाते हैं और एआईबी रोस्ट को गलत कहते हैं। लेकिन वहीं नाना पाटेकर जैसे बेहतरीन अभिनेता जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिये हमेशा समाज को आईना दिखाने और बदलाव लाने की कोशिश की है उनका भी कहना है कि ये ओपेन माइंडनेस नहीं बल्कि गंदगी है जिसे वो अपने परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते और ना ही अकेले देख सकते हैं।

नाना पाटेकर ने कहा- मैं अपनी पत्नी या बेटी या मां के साथ बैठकर ये शो नहीं देख सकता। दोस्तों के ग्रुप में भी अगर कोई एक लड़की भी हो तो हमारी जुबां पर लगाम अपने आप लग जाती है। ऐसे में हम किसी तरह की कोई गंदी भाषा का प्रयोग करने से बचते हैं। लेकिन इस शो में लोग निजी तौर पर एक दूसरे के लिए गंदी भाषा का प्रयोग कर रहे थे वो भी सार्वजनिक रुप से। मुझे ये गलत लगा और मैं कभी भी इस तरह के लाइव शो को देखे ना जाउं।

साथ ही नाना पाटेकर ने ये भी कहा कि लोगों की अपनी अपनी सोच है। अगर किसी को ये सही लगता है तो उसकी सोच का भी सम्मान करना चाहिए। मुझे ये गलत लगता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X