AIB Roast: अब अनुराग कश्यप ने दिया आमिर को जवाब

एआईबी रोस्ट..जी हां, आजकल विवाद का दूसरा नाम एआईबी हो गया है। जहां हर दिन एक नया नाम जुड़ता दिख रहा है। आमिर खान ने शो को हिंसक और बर्दाश्त नहीं करने वाला बताया था। जिसके बाद करण जौहर का गुस्सा जमकर फूटा। वहीं अब करण के बाद निर्देशक अनुराग कश्यप ने आमिर पर जबरदस्त पलटवार किया है।

गौरतलब है कि एआईबी रोस्ट शो के दौरान अनुराग भी वहां मौजूद थे। लिहाजा, उन्होंने खुले और सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन अनुराग ने आमिर के उस बयान को निशाना बनाया है, जो आमिर ने अपनी फिल्म 'डेल्ही बेली' रिलीज़ होने के समय फिल्म के एडल्ट कंटेंट को लेकर दिया था। कश्यप ने वह लिंक अपने फेसबुक और ट्विटर पेज पर पेस्ट की है, जिसमें आमिर 'डीके बोस' गाने को डिफेंड करते नजर आए हैं।

आमिर इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि, 'मैंने अपने ऑडियंस को पहले ही कह दिया है कि यह एक एडल्ट फिल्म है। प्लीज़ आप अपने बच्चों के साथ यह फिल्म देखने न जाएं और जिन्हें इस तरह के लैंग्वेज से प्रॉब्लम हो वे भी इस फिल्म को न देखें। यदि ऑडियंस एडल्ट है तो भी वे खुद डिसाइड करें उन्हें फिल्म देखनी है या नहीं।'

आपको बता दें, आमिर खान फिल्म डेल्ही बेली भी अभद्र और अश्लील भाषा की वजह से विवादित हुई थी। जिसके बाद आमिर ने कहा था कि, यदि आप नहीं देख सकते तो फिल्म न देंखे। इतना ही नहीं बल्कि आमिर इस फिल्म के एक गाने का हिस्सा भी थे। वहीं, एआईबी शो पर आमिर ने कहा था कि उन्हें यह शो देखकर जरा भी हंसी नहीं आई और उन्होंने करण और अर्जुन को इसे लेकर डांट भी लगाई है।

बहरहाल, एआईबी के बढ़ते विवाद को देखकर लगता है कि इसे लेकर सबके विचार काफी अलग अलग हैं। लेकिन अब बॉलीवुड सितारे इस विवाद को कितना आगे ले जाना चाहते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X