सिर्फ हिंदू नहीं क्रिश्चियन भी ऑल इंडिया बक.. के खिलाफ
एआईबी (ऑल इंडिया बक..) नाम ही इतना विवादास्पद हो तो भला शो में होने वाली हरकते कैसे बेहतर हो सकती हैं। जाहिर है कि शो के नाम के हिसाब से शो में भी ऐसे ही शब्दों का प्रयेोग किया गया है जिनका प्रयोग हम आम जीवन में करने से बचते हैं। और इन शब्दों को इस शो में ऐसे लोगों द्वारा प्रयोग करते हुए दिखाया गया है जिन्हें हमारे देश के युवा हीरो मानते हैं, जिन्हें फॉलो करते हैं।

अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह जैसे जाने माने अभिनेताओं द्वारा इस शो में कई ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जो बेहद ही अश्लील हैं और इसी वजह से हिंदुओं की तरफ से ब्राह्मण एकता सेवा संस्था के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी जी ने इस शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरी तरफ क्रिश्चियन ग्रुप महाराष्ट्र क्रिश्चियन यूथ फोरम की तरफ से भी एआई बी के खिलाफ मोर्चा निकाला गया और शिकायत भी दर्ज कराई गयी।
इनका मानना है कि एआईबी शो ईसाईयों को धर्म के भी खिलाफ है और इस तरह की भाषा का प्रयोग उनके भगवान द्वारा गलत बताया गया है। उनका भी यही मानना है कि इस शो को बंद करना चाहिए और ये हमारी युवा पीढ़ी को गलत दिशा दिखाएगा। अभी तक तो सिर्फ आम जनता इस शो के खिलाफ आवाज उठा रही थी लेकिन अब धीरे धीरे ये शो धर्म और मजहब के घेरे में भी आने लगा है। देखते हैं आगे ये विवाद कहां तक जाता है।
फिल्हाल किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने इस मुद्दे पर अपनी राय नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि इतना तूल पकड़ते इस मुद्दे पर कोई ना कोई तो आगे आकर कुछ कहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











