..और अर्जुन ने खुलेआम दीपिका को कहा, 'भाभी'
अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रिश्ता तो जग जाहिर है। दोनों अब अपने रिलेशन को लेकर काफी कूल दिखते हैं। वहीं, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी अपनी दोस्ती के लिए पॉपुलर हैं। लिहाजा, अब भाई भाई जैसी दोस्ती है तो दोस्त की गर्लफ्रैंड तो भाभी हुई न!
शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए अर्जुन कपूर ने दीपिका को सरेआम 'भाभी' कह दिया। दरअसल रणबीर ने जब दीपिका को 'बेबी' कहा तो अर्जुन से चुप नहीं रहा गया और उन्होंने फट से भाभी कह दिया। जी हां, मौका था एआईबी नॉक आउट का, जहां बॉलीवुड सितारों ने एक दूसरी की इज्जत हंस हंस कर लेकिन जम कर उतारी। सितारों में सजी शाम और वहां मौजूद रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करण जौहर। एक ओर जहां अर्जुन- सोनाक्षी के रिश्ते पर मोहर लगाया गया, वहीं रणवीर- दीपिका को भी जोक्स का शिकार बनना पड़ा।
हालांकि दीपिका ने पूरे वाकये को मजाकिए ढ़ंग से लिया। लेकिन मजाक मजाक में दर्शकों के सामने कई बातें साफ हो गई, जो अभी सवालों के घेरे में थी। एआईबी ने दिसंबर महीने में करण जौहर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, रघु राम समेत बॉलीवुड के दिग्गज 'कूल' सितारों के साथ लाइव ऑडिएंस के सामने इस वीडियो को शूट किया।
बहरहाल, इस शो ने अपने कटेंट को लेकर काफी सूर्खियां बटोरी हैं। वैसे आज तक किसी शो में इतनी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मजाक में ही सही, लेकिन बॉलीवुड सितारों ने दर्शकों के सामने जमकर अपनी बेज्जइती करवाई। ऑडियंस में रणवीर की गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और अर्जुन की 'सिर्फ अच्छी दोस्त' सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ आलिया भट्ट और कई बॉलीवुड चेहरे मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications
