अर्जुन, रणवीर की अश्लीलता पर पुलिस करेगी कारवाई!

सेक्स कॉमेडी के नाम पर फिल्में आजकल बिक रही हैं, और शायद इस सफलता को देखते हुए कुछ प्रोग्राम्स में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों द्वारा कुछ अश्लील हरकतें, गालियां दिखाकर पैसे कमाने का नया फंडा शुरु किया गया है। हम बात कर रहे हैं एआईबी नॉकआउट शो की जिसे लेकर युवा काफी उत्सुक रहते हैं। हाल ही में इस सीरीज का नया एपिसोड रिलीज हुआ है जिसमें अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, करन जौहर जैसे कई यंग बॉलीवुड एक्टर्स शामिल हुए।

AIB Knockout- FIR against Ranveer singh, Arjun Kapoor and Karan Johar

एक दूसरे के लिए गालियां व अपशब्द प्रयोग करने के अलावा इन सितारों ने ऐसी हरकतें भी कीं जिन्हें देखकर शायद आप अपने परिवार के सामने शर्मिंदा हो जाएं और उनसे नज़रें ना मिला सकें। इन कारणों के चलते मुंबई शहर के ब्राह्मण एकता सेवा संस्था के अध्यक्ष अखिलेश तिविारी ने साकीनाका थाने में इस शो व इसके प्रतिभागियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। इस रिपोर्ड में लिखा है कि रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करन जौहर ने इस शो के दौरान काफी गंदी भाषा का प्रयोग किया है।

साथ ही इन्होंने कई ऐसी हरकतें भी की हैं जो वाकई अश्लील हैं और इससे हमारे देश की युवा पीढ़ी भटक सकती है। अगर हमारे देश के युवा कलाकार ही इस तरह का उदाहरण पेश करेंगे तो हमारे देश के युवाओं की सोच में भी इसी तरह की बातें आ जाएंगी। जिससे वो भटक सकते हैं। जिन शब्दों का प्रयोग हम आम बोल चाल की भाषा में गलत और अश्लील मानते हैं उन्हीं शब्दों का प्रयोग करके ये कलाकार शो को हिट बनाने में लगे हैं।

पुलिस के अनुसार वो इस रिपोर्ट की छानबीन करेंगे और अगर मामला सही निकला तो उपयुक्ता कारवाई की जाएगी। फिल्हाल देखना ये है कि रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करन जौहर अपनी सफाई में क्या कहते हैं।

पुलिस ने फिल्म निर्देशक करन जौहर, अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के खिलाफ एक शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। उस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने यहां एक टीवी शो में ‘‘गंदी और गाली-गलौज वाली भाषा'' का इस्तेमाल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X