AIB एक पॉर्न स्टेज शो है- अशोक पंडित
अशोक पंडित जो कि जाने माने फिल्ममेकर और सोशल क्रिटिक हैं का कहना है कि एआईबी एक पॉर्न स्टेज शो है और इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई होनी चाहिए। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से लोगों को एआईबी को लेकर अपनी राय पेश की है और कहा है कि ये शो बहुत ही वाहियात है इसे बंद होना चाहिए।

इतना ही नहीं बल्कि अशोक पंडित जी ने तो करन जौहर पर निजी कमेंट करते हुए लिखा है कि जो कुछ उन्होंने एआईबी के स्टेज पर किया है वो उन्हें घर में करना चाहिए था तो बेहतर होता।
क्या पुलिस ने एआईबी शो को ये जानते हुए परमिशन दी थी की इस शो के नाम का आखिरी अक्षर किस शब्द को रिप्रेसेंट करता है।
मैं महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से पूरी तरह सहमत हूं कि एआईबी की पूरी जांच होनी चाहिए। ये एक स्टेज पॉर्न शो है।
एआईबी की स्क्रिप्ट क्या उस संस्था द्वारा जांची गयी थी जो हर एक नाटक की स्क्रिप्ट को जांचती है।


Click it and Unblock the Notifications