AIB को लेकर सितारों में Cold War..अब भट्ट v/s सोनाक्षी

एआईबी रोस्ट कंट्रोवर्सी को लेकर बॉलीवुड में बवाल बढ़ता ही जा रहा है। बयानबाजियों का सिलसिला लंबा और लंबा होता जा रहा है। अभी आमिर खान के बयान पर मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। महेश भट्ट ने एआईबी पर किए गए एफआईआर पर सवाल दागते हुए कहा था कि जब वहां मौजूद सभी सितारों के नाम एफआईआर में शामिल हैं तो सोनाक्षी का क्यों नहीं?

यहां तक की महेश भट्ट ने अपने सवाल का खुद ही जवाब देते हुए कहा कि,सोनाक्षी का नाम एफआईआर में इसीलिए नहीं डाला गया क्योंकि वो भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। बहरहाल, सोनाक्षी को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने ट्विटर के माध्यम से भट्ट साहब को प्रतिक्रिया दे डाली।

सोनाक्षी ने चार ट्विट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि,'मिस्टर महेश भट्ट आपको याद दिला दूं, इससे पहले जब पुणे में शो पर एफआईआर दर्ज किया गया था तो उसमें मेरे नाम को शामिल किया गया था, जबकि आलिया भट्ट को नहीं। लेकिन तब मेरे पिता ने आकर कोई सवाल नहीं उठाया था।' सोनाक्षी ने मामले को ठंडा करते हुए कहा कि, मुझे नहीं लगता हंसने के लिए किसी को जेल भेजा जा सकता है।

वहीं, महेश भट्ट ने भी सोनाक्षी के जवाबों पर प्रतिक्रिया देते हुए मामले को खत्म कर दिया। आपको बता दें, एआईबी शो मामले में शो के ऑर्गनाइजर करण जौहर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह समेत दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसे 14 अन्य वहां उपस्थित सितारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दीपिका, आलिया जैसे सितारे शो के ऑर्गनाइजर तो नहीं थे, नहीं शो के जोक्स पर उन्हें हंसते हुए देखा गया था।

आपको बता दें, इससे पहले आमिर खान ने भी शो को हिंसक और अश्लील बताया था। जिस पर कई बॉलीवुड सितारों ने आपत्ति जताई थी और आमिर को खुद उनकी फिल्म डेल्ही बेली याद दिलाई थी। नीचे पढ़ें सोनाक्षी के ट्विट्स....

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X