Ahmedabad Plane Crash में विक्रांत मैसी के इस करीबी रिश्तेदार की हुई मौत, एक्टर के घर पसरा मातम!

Vikrant Massey

Ahmedabad Plane Crash: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने बताया है कि अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयानक एयर इंडिया विमान हादसे में उनके कजिन क्लाइव कुंदर की मौत हो गई। क्लाइव उस फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर थे और विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हुए हादसे में उनकी जान चली गई।

विक्रांत के कजिन की गई जान

विक्रांत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपने कजिन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- "अहमदाबाद में आज जो भयानक विमान हादसा हुआ, उससे दिल टूट गया है। उन सभी परिवारों और लोगों के लिए मेरी प्रार्थना है, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने करीबियों को खोया। मुझे और भी दुख इस बात का है कि मेरे चाचा क्लिफर्ड कुंदर के बेटे, क्लाइव कुंदर भी उस फ्लाइट में थे और उनका निधन हो गया।"

उन्होंने आगे लिखा- "ईश्वर चाचा और उनके परिवार को ये दुख सहने की ताकत दे और उन सभी लोगों को भी जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं।"

घटना के बारे में

यह दुर्घटना गुरुवार दोपहर को हुई, जब Air India का एक Boeing 787 Dreamliner विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। फ्लाइट 1:38 बजे टेकऑफ हुई और महज एक मिनट बाद ही 1:39 बजे पायलट ने 'Mayday' कॉल भेजा। इसके कुछ पलों बाद विमान एयरपोर्ट के पास की एक इमारत से टकरा गया और आग की लपटों में घिर गया। इस दर्दनाक हादसे में पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कई लोगों की जान चली गई। फ्लाइट में कुल 242 यात्री सवार थे।

एक आदमी की बची जान

हादसे के बाद NDRF की टीमें तुरंत राहत कार्य में जुट गईं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस भयानक दुर्घटना में एक व्यक्ति, विश्वास कुमार रमेश, चमत्कारिक रूप से बच निकले हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे सड़क पर चलते हुए हादसे की कहानी बता रहे हैं।

देशभर में इस दुर्घटना को लेकर शोक की लहर है और लोग सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना जता रहे हैं। हादसे की जांच जारी है ताकि असली कारण का पता चल सके।

More from Filmibeat

Read more about: vikrant massey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X