Ahmedabad Plane Crash: इस एक्ट्रेस ने विमान हादसे में अपनी दोस्त को खोया, कहा- 'मुझे यकीन नहीं हो रहा'

Ahmedabad plane crash

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार, 12 जून 2025 को अहमदाबाद से उड़ान भरते ही एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 242 लोगों की जान चली गई। अब इस हादसे से जुड़ी एक और भावुक खबर सामने आई है। फिल्म एक्ट्रेस पायल घोष की कॉलेज फ्रेंड प्रीति चटर्जी भी इस क्रैश का हिस्सा थीं और उनकी मौत हो गई।

पायल घोष की दोस्त का निधन

पायल घोष ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। उन्होंने लिखा- "RIP Preity। मेरी संवेदनाएं चटर्जी परिवार के साथ हैं। #AhmedabadPlaneCrash"

प्रीति को याद करते हुए पायल ने कहा- "मुझे पता था कि वो लंदन जा रही है। जब मैंने विमान हादसे की खबर सुनी, तो मैंने फौरन उसके परिवार से बात करने की कोशिश की। लेकिन उनकी चुप्पी ही सब कुछ कह गई। मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रही कि वह अब इस दुनिया में नहीं है।"

पायल ने आगे कहा- "हम दोनों कॉलेज के समय से दोस्त थे। उसका इस तरह अचानक चले जाना मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उसकी आत्मा को शांति मिले और उसके परिवार को यह दुख सहने की ताकत दे।" उन्होंने ये भी कहा कि उन सभी लोगों के लिए भी मेरी दुआएं हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवाई।

कहां हुआ हादसा

ये दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 171) अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद पायलट ने 'May Day' सिग्नल दिया और विमान क्रैश हो गया। हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघाणीनगर इलाके में हुआ।

बॉलीवुड सितारों ने भी जताया दुख

इस हादसे पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया है। शाहरुख खान ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा- "अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की खबर से दिल टूट गया है। पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावित लोगों के लिए मेरी दुआएं हैं।" इसके अलावा अक्षय कुमार, कंगना रनौत, सोनू सूद और जान्हवी कपूर जैसे सितारों ने भी इस दुखद घटना पर संवेदनाएं जताई हैं।

Read more about: plane crash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X