Ahmedabad Plane Crash- गर्लफ्रेंड की मौत पर रोने वाले मॉडल सागर पाटिल का फिर छलका दर्द, लिखा- 'कल रहेंगे या..'

Sagar Patil Post- अहमदाबाद से लंगन जा रही एयर इंडिया AI171 के क्रैश से लोगों का दिल दहल उठा था। इस दौरान सैकड़ों परिवारों ने अपनों को खो दिया और कई परिवार तो पूरी तरह से खत्म हो गए। लेकिन इस बीच मुंबई के एक मॉडल सागर पाटिल वीडियो सामने आया था जिसमें वो अहमदाबाद के एक अस्पताल में चुपचाप रोते हुए नजर आए थे।
जब उनसे पूछा गया कि आप किसका इंतजार कर रहे हैं तो उन्होने रोते हुए भारी आवाज में कहा, ''मेरा प्यार।'' उनकी वो तस्वीर अब एक इमोशनल मोमेंट बन गई है और लोग उनको भूल नहीं पा रहे हैं। सागर पाटिल इस दुर्घटना के बाद मुंबई से अहमदाबाद पहुंचे थे और उनको उम्मीद थी कि उनका प्यार बच गया होगा।
सागर ने किया पोस्ट
अब सोशल मीडिया पर सागर का एक पोस्ट सामने आया है और उन्होने स्टोरी लगाते हुए काफी कुछ कह डाला है। सागर ने लिखा, ''आप सभी की सहानुभूति और प्यार के लिए शुक्रिया। इतने सारे डीएम्स आए हैं कि मैं सबको जवाब नहीं दे सकता। मुझे समझ नहीं आ रहा जो चल रहा है उसको भरने के लिए हम क्या कह सकते हैं।
अपने प्यारों के साथ वक्त बिताइए उनको प्यार करिए, खुश रहिए। पता नहीं कल रहेंगे या नहीं।'' सागर के इस पोस्ट में उनका दुख और असहाय होना साफ समझ में आ रहा है। देखने वाली बात होगी कि सागर इस दुख से कब निकल पाते हैं।
272 लोगों की मौत
12 जून, 2025 को इस दुर्घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया था। पायलट मेंबर्स, छात्रों और स्थानीय लोगों सहित 272 लोगों की मौत हो गई। इस काले दिन की याद मृतकों के परिजनों को कब तक परेशान करेंगी ये तो कहा नहीं जा सकता है लेकिन ये साल 2025 का दुनिया का सबसे हादसा था। इस वीडियो को देखकर लोगों के दिल दहल गए थे।


Click it and Unblock the Notifications