..................... टाइगर श्राफ पर अहमद खान का बयान | Ahmed Khan: Tiger Shroff is the only actor from the younger generation who can lead a franchise - Hindi Filmibeat

"नए जेनरेशन के एक्टर्स में टाइगर एकमात्र ऐसे हीरो हैं जो एक फ्रेंचाइजी को लीड कर सकते हैं"

By Staff

इस हफ्ते निर्देशक अहमद खान की फिल्म 'बागी 3' रिलीज होने को तैयार है। टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्मों में मानी जा रही है। बागी फ्रैंचाइज़ी के मुख्य अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने पर निर्देशक बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

आज टाइगर का जन्मदिन है और इस विशेष दिन के मौके पर, निर्देशक अहमद खान ने कहा कि नए जेनरेशन के अभिनेताओं में एकमात्र टाइगर ऐसे अभिनेता हैं जो एक फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर सकते हैं। वह धमाकेदार एक्शन फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता है।

Tiger Shroff

निर्देशक अहमद खान ने कहा, "मैं हीरो को हीरो की तरह बनाने में विश्वास करता हूं और टाइगर इस तरह के किरदार में पूरी तरह से फिट दिखते हैं। हम सभी इसके लिए बहुत उत्साहित हैं।"

टाइगर श्रॉफ एक ऐसे अभिनेता है जो फिल्म फ्रेंचाइजी का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर चुके हैं और बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर हिट देने में सफ़ल रहे है। बागी 3 में भी, टाइगर श्रॉफ ने कुछ होश उड़ा देने वाले एक्शन सीक्वेंस को अंजाम दिया हैं, जिसकी केवल कल्पना की जा सकती है लेकिन अभिनेता ने फ़िल्म में इसे बेहद सरलता के साथ निभाया है।

वर्तमान में, बागी 3 की टीम फ़िल्म के प्रचार में व्यस्त है। दुनिया यह देखने के लिए जिज्ञासु है कि रोनी अपने एक्शन के साथ दुनिया को कैसे संभालते है और सबसे बड़ा रोमांच देखने के लिए उत्साहित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X