बहन के बाद अब अहमद शाह के छोटे भाई की भी मौत, कैसे फेफड़ों में उल्टी बनी जानलेवा

Ahmad Shah Brother Death: पाकिस्तान के मासूम से बच्चे, अहमद शाह जिसने अपने सिर्फ एक डायलॉग से पूरी दुनिया के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी थी, वो और उनका पूरा परिवार इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। छोटे भाई उमर शाह का अचानक निधन हो गया है। इस खबर ने उनके फैंस और शुभचिंतकों को भी हिला कर रख दिया है। पिछले साल ही अहमद की बहन आयशा का देहांत हुआ था और अब परिवार दूसरी बड़ी त्रासदी से गुजर रहा है। अहमद ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को शेयर किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें उल्टी आई और वह फेफड़ों में चली गई। सांस की नली ब्लॉक हो जाने से ऑक्सीजन का प्रवाह रुक गया और दिल ने काम करना बंद कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उमर की मौत फेफड़ों में उल्टी भर जाने (Aspiration) से की वजह से कार्डियक अरेस्ट हुई हैं। आइए जानते हैं कि यह स्थिति क्या है और उल्टी के कारण कार्डियक अरेस्ट कैसे हो सकता है।
फेफड़ों में उल्टी भरने की स्थिति को मेडिकल भाषा में Vomitus Aspiration कहा जाता है। यह तब होता है जब भोजन, उल्टी या लार पेट की बजाय फेफड़ों में पहुंच जाती है।
इस स्थिति में सांस लेने में तकलीफ़ हो सकती है, Aspiration Pneumonia यानी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। जब ऑक्सीजन का प्रवाह दिमाग और दिल तक ठीक से नहीं पहुंचता, तो संज्ञाहरण कार्डियक अरेस्ट की स्थिति बन जाती है। उमर शाह के निधन ने यह स्पष्ट कर दिया कि उल्टी को नजरअंदाज करना भी जानलेवा हो सकता है, खासकर जब व्यक्ति बीमार, कमजोर या बेहोश हो।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पीर अहमद शाह पूरे पाकिस्तान में पठान का बच्चा नाम से सुर्खियां बटोरते हैं। उनके कई वीडियो अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते हैं। फैन्स को उनका गोलू मोलू सा लुक और स्माइल बेहद पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications