..................... Ahead of Shah Rukh Khan’s 53rd birthday, Mannat gets all lit up - Hindi Filmibeat

संवरने लगा मन्नत, शाहरुख खान 2 नवंबर को मनाएंगे जन्मदिन, फैंस ने शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड के बादशाह और सुपरस्टार शाहरुख खान का घर मन्नत भला कौन नहीं जानता होगा। हर साल की तरह इस साल भी मन्नत सजने और संवरने लगा है और इसका कारण है इसके मालिक यानि शाहरुख खान का 53वां जन्मदिन। जी हैं शाहरुख खान हर साल अपनी जन्मदिन 2 नवंबर को मनाते है और इस दिन के लिए उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि कुछ फैंस के द्वारा शाहरुख खान के बंगले की फोटोज शेयर की गई हैं जिसमें साफ पता चल रहा है कि इस पर शानदार लाइटिंग की जा रही है।

इस बार तो सेलेब्रेशन डबल होने वाला है क्योंकि जन्मदिन के अगल बगल ही दीवाली का पर्व भी मनाया जाएगा। गौरतलब है कि हर साल शाहरुख खान अपने जन्मदिन पर घर की बाहर बनी एक सुरक्षित बालकनी में आते है और अपने फैस के साथ रूबरे होकर उनकी बधाईयां लेते है।

shahrukh khan, शाहरुख खान

इस दिन शाहरुख के घर के बाहर हजारों की तादात में लोग इकट्ठा होते है और अपने चहीते सुपरस्टार की एक झलक के लिए आते है। शाहरुख खान इस समय फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और मेहनत कर रहें है।

काफी समय से शाहरुख खान को एक ब्लॉकबस्टर की तलाश है और ऐसा माना जा रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म काफी ज्यादा लोगों को पसंद आने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X