पद्मावत के विरोध के बीच..दीपिका पादुकोण पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर..देखे तस्वीरें
Recommended Video

Padmavat Row: Deepika Padukone visits Siddhivinayak temple before Film release | FilmiBeat
दीपिका पादुकोण इन दिनो पद्मावत फिल्म के विरोध को लेकर परेशान चल रही है। अब सुप्रीम कोर्ट से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है तो इसके सबकुछ अच्छे से हो जाने की दुआ मांगने के लिए दीपिका पादुकोण मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।
दीपिका पादुकोण ने यहां आकर पूरे विधि विधान से पूजा की और भगवान गणेश का आशीर्वाद भी लिया। आपको बता दे कि ये पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक माथा टेकने पहुंची है।

दीपिका अपनी फिल्म की रिलीज से पहले यहां हाजिरी लगाकर उसके अच्छे भविष्य की कामना करने आती है।पद्मावत फिल्म के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही क्लीन चिट दे दी है।
उसके बाद सरकार के द्वारा इसपर पुनर्विचार करने को कहा गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसको खारिज कर दिया। देखिए सिद्धिविनायक आयी दीपिका की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications