अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी' रिलीज से पहले, तिरुपति बालाजी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे तुषार कपूर
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर बहुचर्चित फ़िल्म 'लक्ष्मी' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। बतौर निर्माता यह तुषार कपूर की पहली फिल्म है, तो ज़ाहिर सी बात है के उनके लिए यह फ़िल्म काफ़ी महत्वपूर्ण है। तुषार हमेशा किसी काम की शुरुआत करने से पहले मंदिर जाते हैं और इसीलिए इस फ़िल्म के रिलीज़ के पहले मतलब आज सुबह वह 5.30 बजे तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे।
लक्ष्मी भले ही सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज की जा रही है, लेकिन फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। फिल्म के गाने और खासकर अक्षय कुमार का लुक चर्चा में है।

वहीं, हाल ही में फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद भी हुआ था, जिसके बाद फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बम' से बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया था।
फिल्म से जुड़े विवाद पर तुषार कपूर ने कहा, "लगभग 7-8 साल पहले मैंने ओरिजनल फिल्म(कंचना) देखी थी, जिसके बाद मैंने फिल्म के राइट्स लिए और निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने की सोची। फिल्म में किरदार का नाम 'लक्ष्मी' है, जिस पर फिल्म की टाइटल रखी गई। हमारे आस पास कई लोगों के नाम लक्ष्मी होते हैं। वहीं, यह काफी दमदार किरदार है और फिल्म दिवाली पर आ रही है, तो हमने टाइटल 'लक्ष्मी बम' कर दिया था। बाकी इसके पीछे कोई उद्देश्य नहीं था।"
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अभिनीत, राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित , डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी द्वारा प्रस्तुत, अ केप ऑफ़ गूड फ़िल्मस , तुषार एंटरटेनमेंट हाउस और शबीना एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फ़िल्म *लक्ष्मी* डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर तथा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई इन देशोंमें इस दिवाली 9 नवंबर 2020 को प्रीमियर के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications












