Adipurush: महाराष्ट्र के डिप्टी CM श्री देवेंद्र फडणवीस ने टीम आदिपुरुष को दी बधाई, कहा- "चार्टबस्टर हो फिल्म"

Maharashtra's Deputy CM Devendra Fadnavis on Adipurush: भूषण कुमार निर्मित और ओम राउत निर्देशित फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और लोग इसपर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
हाल ही में आदिपुरुष के लेखक-गीतकार मनोज मुंतशिर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी से मुलाकात की और उन्हें फिल्म की झलक दिखाई जिसे देखकर वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने टीम की बड़ी सफलता की कामना की। उन्हें फिल्म का विशाल पैमाना और दृष्टिकोण काफी पसंद आया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने आदिपुरुष टीम को दी बधाई
आदिपुरुष की टीम को बधाई देते हुए श्री देवेंद्र फडणवीस ट्वीट किया है- "मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' पर प्रभु श्री राम की कृपा बनी रहे.. फिल्म के निर्देशक, निर्माताओं और टीम आदिपुरुष को चार्टबस्टर सफलता की शुभकामनाएं!"
सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार आदिपुरुष
पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित आदिपुरुष इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म में भगवान श्रीराम के रूप में प्रभास, सीता के किरदार में कृति सैनन, लक्ष्मण की भूमिका में सनी सिंह और रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आएंगे। ये फिल्म 16 जून को सभी सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। यह 2डी और 3डी वर्जन में दिखाई जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications