अहाना देओल की शादी की सुरक्षा करेंगे सलमान के बॉडीगार्ड
आज बॉलीवुड की सेलिब्रेटी बेटी अहाना देओल की शादी होने जा रही है। शादी में काफी धूम-धड़ाका होने वाला है। खबर है कि आज अहाना की शादी उसी तरह से होगी जैसे की ईशा की देओल की हुई थी। यानी कि पंजाबी और साउथ इंडियन स्टाइल में।
शादी का रिसेप्शन आईटीसी मराठा होटल में रखा गया है जहां दो दिन पहले ही मेंहदी की रस्म हुई है। इस हाई-प्रोफाइल शादी में बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों के आने की उम्मीदें हैं। वैसे इस शादी से जुड़ी एक खास खबर आपको बताते हैं कि इस हाईप्रोफाइल शादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा और उनके साथियों ने ली है।
कहा तो यह भी जा रहा है कि इस शादी में आज अहाना ने स्टेप ब्रदर सन्नी देओल और बॉबी देओल भी आ सकते हैं देखते हैं कि ऐसा संभव हो पाता है कि नहीं।
गौरतलब है कि पिछले साल जून में ही हेमा-धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना की सगाई दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोरा के साथ हुई थी। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन यह पूरी तरह से अरेंजड मैरज बतायी जा रही है। मुंबई के जूहू स्थित हेमा के घर में अहाना की सगाई हुई थी। सगाई के बाद हेमा ने मीडिया को बताया था कि वैभव काफी अच्छा लड़का है और अहाना के लिए हर लिहाज से फिट है।
मालूम हो ओडिशी नृत्यांगना अहाना देओल के बारे में खबर आयी थी कि वह फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, यह बात खुद हेमा ने एक इवेंट में कही थी लेकिन करियर की बात आते-आते अचानक से अहाना की सगाई की खबर आ गयी जो कि अपने आप में काफी हैरान करने वाली बात थी खैर बातें जो भी हो.. इतनी सच्चाई है कि अहाना देओल आज सच में दुल्हन बनने जा रही हैं।
अहाना की सगाई में बेहद सुंदर नजर आयीं मां हेमा..
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











