अहाना की शादी में पहुंचे दिग्गज, नहीं आये सन्नी-बॉबी

आखिरकार रविवार रात अहाना देओल की शादी धूम-धाम से आईटीसी मराठा में संपन्न हो गयी। इस हाई-प्रोफाइल शादी में बॉलीवुड जगत के अलावा राजनैतिक हस्तियां भी शामिल हुईं और सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। लेकिन इस शादी में सन्नी-बॉबी नजर नहीं आये हालांकि कहा जा रहा था कि दोनों स्टेप ब्रदर्स अहाना को आशीर्वाद देने जरूर आयेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

आहना की शादी में शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गजों के आलावा बाबा रामदेव, अमर सिंह और कई चर्चित राजनैतिक चेहरे उपस्थित हुए।

विवाह पंजाबी और दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार हुआ, आहना की शादी का जोड़ा डिजायनर नीता लूला ने तैयार किया था। आहना और वैभव ने रविवार सुबह इस्कॉन मंदिर जाकर ईश्वर का आशीर्वाद लिया था। बारात चार बजे शाम को हयात रेजेंसी से निकली और बाद में आईटीसी मराठा में फेरे कराए गये। शादी की दावत भी इसी होटल में दी गयी। इसके अलावे दूल्हा और दुल्हन पांच फरवरी को वैभव के दिल्ली स्थित फार्म हाउस पर एक और दावत देंगे।

खबर है कि आहना के भाई सन्नी और बॉबी देओल मुंबई में विवाह में शामिल नहीं हुए लेकिन दिल्ली में आयोजित दावत में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे।
आहना, वैभव से पहली बार अपनी बहन ईशा की शादी पर 2012 में मिली थीं। ईशा के पति भरत तख्तानी दिल्ली में व्यवसायी हैं।

आईये आपको दिखाते हैं अहाना की शादी की तस्वीरें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X