..................... Ahana Deol engaged to Vaibhav Vohra Hema looks beautiful - Hindi Filmibeat

अहाना के पतिदेव वैभव पीते हैं सिगरेट!

अहाना देओल और वैभव वोरा की सगाई पिछले दिनों काफी गुपचुप तरीके से हुई लेकिन इस सगाई की भी कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें पब्लिश की गयी हैं। इन तस्वीरों में वैभव और अहाना की जोड़ी काफी खूबसूरत नज़र आ रही है लेकिन इन्हीं तस्वीरों में से एक राज भी झांकता हुआ नज़र आया है और वो ये है कि अहाना के होने वाले पतिदेव वैभव को पब्लिकली सिगरेट पीते देखा गया है और तस्वीरों में कैद भी किया गया है। इस तस्वीर पर शायद किसी की अभी तक नज़र नहीं गयी है लेकिन हमारी नज़रों से ये तस्वीर और तस्वीर में वैभव के हाथों में लगी सिगरेट और उनके होंठों से निकलता धूंआ बच ना सका।

अहाना देओल और वैभव वोरा की सगाई उनकी बड़ी बहन एशा देओल की तरह ही काफी सादगी के साथ और पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई। इस सगाई में सिर्फ करीबी रिश्तादारों और दोस्तों को ही बुलाया गया था और किसी भी मीडियाकर्मी को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन सिर्फ एक वेबसाईट से फोटोग्राफर को इस पार्टी को कवर करने की इजाजत दी गयी थी। उसके बाद एशा देओल ने भी सगाई की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करके अपनी बहन को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं।

अहाना देओल और वैभव वोरा की जोड़ी वाकई काफी खूबसूरत और परफेक्ट नज़र आ रही है लेकिन वहीं एक ओर जब वैभव के हाथों में सिगरेट नज़र आई तो थोड़ा अजीब लगा। शराब तो वैसे अहाना के पापा धर्मेंद्र भी पीते हैं तो शायद उनका पति सिगरटे पी रहा है तो इसमें कोई बुराई नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X