सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' की रीमेक करना चाहते हैं अहान शेट्टी!

साल 2021 में फिल्म 'तड़प' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता अहान शेट्टी का कहना है कि वह अपने पिता सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' और 'बॉर्डर' के रीमेक में काम करना चाहेंगे। हाल ही में अहान की पहली फिल्म तड़प का टेलीविजन और ओटीटी प्रीमियर हुआ है, जिसे लोगों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।

'तड़प' तेलुगु फिल्म RX 100 की आधिकारिक रीमेक थी। लिहाजा, हाल ही में आईएएनएस के साथ इंटरव्यू के दौरान रीमेक फिल्मों पर बात करते हुए अहान ने कहा, "मुझे अपने पिता की फिल्मों में बॉर्डर और धड़कन बहुत पसंद है। यदि कभी इन फिल्मों की रीमेक बनती है तो उसका हिस्सा जरूर बनना चाहूंगा। ये दिलचस्प होगा।"

ahan-shetty-wants-to-star-in-the-remake-of-dhadkan

अहान ने एक इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि वह अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहते हैं। आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए अहान ने कहा कि आने वाले एक-डेढ़ महीने में हम एक एनाउंसमेंट करेंगे। इसके अलावा मैं साजिद नाडियाडवाला सर के साथ चार फिल्मों के कान्ट्रैक्ट पर हूं। लिहाजा, मैं फिर से उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

तड़प की रिलीज के दौरान अपनी फिल्मों के चुनाव पर बात करते हुए अहान ने कहा था, "मैं एक्शन सुपरस्टार के रूप में अपनी जगह नहीं बनाना चाहता हूं, मैं एक ऐसे एक्टर के तौर पर पहचान बनाना चाहता हूं जो हर तरह के किरदार निभा सकता है, चाहे वो कॉमेडी हो, एक्शन हो, इंटेंस लव स्टोरी हो या कोई और शैली।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X