'अहान शेट्टी ने मुझे युवा अजय देवगन की याद दिला दी', बोले निर्देशक मिलन लूथरिया

'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'टैक्सी नंबर 9211' और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मिलन लूथरिया अपनी नई फिल्म 'तड़प' के साथ तैयार हैं। फिल्म को दर्शकों से मिल रही उत्साहजनक प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं। बता दें, इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, और उनके साथ दिखेंगी तारा सुतारिया।

अहान के बारे में बात करते हुए मिलन कहते हैं, "अहान के साथ मेरी यात्रा काफी सहज रही है। मुझे नहीं पता था कि ऐसा कुछ मेरे सामने आएगा जब साजिद (नाडियाडवाला) ने मुझे अहान को लॉन्च करने के बारे में बात करने के लिए बुलाया था। मुझे उनकी एक तस्वीर याद आई जो मैंने उससे कुछ महीने पहले देखी थी और मुझे अच्छी लगी थी।"

ahan-shetty-reminded-me-of-a-early-ajay-devgn-said-milan-luthria

निर्देशक ने कहा, "उसके बारे में कुछ बहुत ही प्यारा था- उसमें एक मासूमियत और इंटिग्रिटी थी। तो मैंने पूछा कि क्या मैं उनसे मिल सकता हूं। हम मिले और वह एक बहुत ही खुले, सीधे-सादे युवक के रूप में सामने आये तो मैंने फैसला किया कि मुझे उनका टेस्ट लेना चाहिए। मैंने महसूस किया कि हालांकि वह बहुत सॉफ्ट-स्पोकन और शर्मीले हैं लेकिन वे बेहद मेहनती, चौकस और चतुर हैं। मुझे लगता है कि जो अभिनेता हर समय बात करने से ज्यादा सुनते और अब्सॉर्ब करते हैं, वे ऐसे अभिनेता हैं जो वास्तव में इंटेंसिटी और इमोशन्स को सबसे अच्छे तरीके से व्यक्त करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अहान ने मुझे युवा अजय देवगन की याद दिला दी, सुलगती हुई आंखें, इमोशन्स का थोड़ा सा अंडरप्ले करना, लेकिन फिर भी उन्हें खूबसूरती से व्यक्त करना। अहान एक संवेदनशील अभिनेता हैं और सहज रूप से प्रतिक्रिया देते हैं। एक बात जो मुझे उसके बारे में बहुत नई और ताज़ा लगी, वह यह थी कि वह कभी मॉनिटर देखने नहीं आये। बहुत सारे अभिनेता विशेष रूप से अपने करियर की शुरुआत में यह देखना चाहते हैं कि वे कैसे दिखते हैं या शॉट कैसा दिखता है और क्या वे एक और टेक करना चाहते हैं। एक दो बार मैंने अहान को बुलाया और उनसे मॉनिटर देखने और शॉट देखने के लिए कहा, उसके अलावा वे कभी देखने नहीं आये। वह अपने काम में बहुत अधिक मेंटल एनर्जी डालते हैं, पैक-अप के बाद पूरी तरह से अपने में रहते है और फ़ुटबॉल देखकर या प्ले स्टेशन पर खेलकर अपने स्पेस में पहुंच जाते है।"

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X