गर्लफ्रेंड से शादी की खबर पर बोले अहान शेट्टी, पूरी तरह से करियर पर देंगे ध्यान!
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने हाल ही में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की है। उन्होने फिल्म तड़प से धमाका किया था और उनको काफी पसंद किया गया था। लेकिन इस वक्त वो अपने रियल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल अफवाहें थीं कि अहान शेट्टी इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से शादी करने वाले हैं। फैंस लगातार इसपर सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे थे। हालांकि अहान के पापा सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने एक ट्वीट में इन अटकलों को खारिज किया था।
अब इस मामले में तड़प स्टार इस बारे में बात की है। अहान का कहना था कि वो अभी सिर्फ काम पर ध्यान दे रहे हैँ। इस दौरान वो हिंदुस्ताम टाइम्स से बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि "अभी, मेरा मुख्य फोकस मेरा काम है,

और मैं अपनी दूसरी फिल्म की दिशा में काम कर रहा हूं। जब मुझे लगता है कि मुझे अपने निजी जीवन के बारे में कुछ कहना है, तो मैं इसे छिपाने वाला नहीं हूं।" इसके अलावा अहान का कहन था कि,
"मैं किसी से कुछ नहीं छिपाता; मैं बहुत ईमानदार रहा हूं। ऐसा कहने के बाद, कभी-कभी, यह उचित नहीं है कि इस तरह के लेख सामने आएं, लेकिन आप वास्तव में उस पर नियंत्रण नहीं कर सकते।" इस बात से इतना तो तय है कि अहान अभी किसी तरह का बड़ा फैसला नहीं ले रहे हैं।
आने वाले सालों में वो पहले कई फिल्में करेंगे, इसके बाद वो शादी के बारे में सोचेंगे। अहान शेट्टी के साथ उनकी पहली फिल्म में तारा सुतारिया नजर आईं थीं जो कि कमाल की अदाकारा हैँ। अहान भी अगले प्रोजेक्ट्स के लिए जल्द काम पर लगने वाले हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











