सुनील शेट्टी के बेटे अहान मना रहे हैं गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां, तस्वीरें हो रही हैं वायरल
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, इस समय माचु पिचू में एक रोमांटिक छुट्टी मना रहे हैं और उनके साथ हैं उनकी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ। अहान और तान्या की ये खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। अहान और तान्या काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनकी छुट्टियों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रही हैं।
अहान और तान्या की ये तस्वीर देख फैन्स काफी उत्साहित है। अगर फिल्मों की बात करें तो अहान, RDX रीमेक के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

वैसे स्टार किड्स के कई खास दोस्तों को मीडिया में अक्सर उनके कुछ ज़्यादा ही खास दोस्त कहे जाते हैं। मिलिए बॉलीवुड के स्टार किड्स और उनके खास दोस्तों से -


Click it and Unblock the Notifications











