सुनील शेट्टी के बेटे की डेब्यू- धमाकेदार REMAKE के साथ मचाएंगे तहलका
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी अब बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार है। अहान साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से डेब्यू करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म तेलुगु सुपरहिट फिल्म RX 100 की हिंदी रीमेक होगी। यानि की फुल धमाकेदार एक्शन के साथ। फिल्म के निर्देशक होंगे मोहित सूरी। खबर तो यह भी है कि फिल्म में अहान के साथ सारा अली खान दिखेंगी। हालांकि यह फिल्म किसी न्यूकमर के लिए काफी रिस्की फिल्म साबित हो सकती है।
सलमान खान की दबंग 3- सोनाक्षी सिन्हा के फैंस को मिलेगा झटका!
गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला, इससे पहले जैकी श्रॉफ के बेटे टाईगर श्रॉफ को हीरोपंती से लॉन्च कर चुके हैं। साजिद का मानना है कि जहां टाईगर की बॉडी एक एक्शन फिल्म के मुताबिक थी वहीं अहान के लिए रोमांटिक छवि बेस्ट रहेगी। इसलिए इस प्रोजेक्ट की बागडोर मोहित सूरी को सौंपी गई है।

याद दिला दें, करण जौहर दो स्टार किड्स को लांच कर रहे हैं। फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आए। वहीं, स्टू़डेंट ऑफ दि ईयर 2 से आएंगी चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया। कोई शक नहीं कि बॉलीवुड इन स्टारकिड्स का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
यहां जानते हैं.. किन किन स्टार किड्स के डेब्यू का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications