थिएटर में रुला रही 'बॉर्डर 2', लेकिन BTS वीडियो ने उड़ाया मजाक! लोग बोले- 'सारे इमोशंस खराब हो गए!'
Border 2 BTS video: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और आहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को जहां क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं दर्शकों का भी इसे जबरदस्त प्यार मिल रहा है। थिएटर में लोग फिल्म देखकर भावुक हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर खूब चर्चा है।

इसी बीच 'बॉर्डर 2' का एक बिहाइंड द सीन वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आहान शेट्टी एक सीन की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं, जो एक स्विमिंग पूल में फिल्माया जा रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट Tamim Film BTS से शेयर किया गया है, जो खुद को फिल्म की टीम का हिस्सा बताता है।
BTS वीडियो पर आए मजेदार रिएक्शन
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि दुश्मन स्विमिंग पूल में हमला करेंगे। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि ऐसे वीडियो डालने से फिल्म के सारे इमोशंस खराब हो जाते हैं। कुल मिलाकर, इस BTS क्लिप ने फैंस को हंसने का पूरा मौका दे दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का जलवा
अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मंगलवार को फिल्म ने करीब 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 196.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 150 से 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बुधवार की कमाई के साथ ही 'बॉर्डर 2' अपना बजट भी पूरा कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications











