सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' के रिलीज डेट की घोषणा, थियेटर्स में होगा धमाका
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत साजिद नाडियाडवाला की 'तड़प - एक अविश्वसनीय प्रेम कहानी' 3 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म होगी। बता दें, पहले इसी दिन टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' आने वाली थी, लेकिन उसे फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है।
साजिद नाडियाडवाला के साथ अहान शेट्टी की ये शुरुआत.. विरासत को आगे ले जाने जैसा है क्योंकि सुनील शेट्टी को भी निर्माता द्वारा लॉन्च किया गया था। फिल्म में अहान के साथ दिखेंगी तारा सुतारिया।

फिल्म 'तड़प' से अहान और तारा के फर्स्ट लुक ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह जगा दिया है। फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया, "POST TO BE ADDED."
'तड़प' मिलन लूथरिया निर्देशित फिल्म है, जिसमें अहान शेट्टी, तारा सुतारिया, सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जा रहा है और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और फिल्म में संगीत प्रीतम द्वारा दिया गया है।

जताया आभार
अहान के डेब्यू पर सुनील शेट्टी ने साजिद नाडियावाला के प्रति अपना आभार जताया है। अहान के लिए सुनील शेट्टी ने लिखा- "एक नए सफर की शुरुआत आज से हो रही है फैंटम.. याद रखना, हमेशा विनम्र, सच्चा और आभारी रहो.."

हिंदी रीमेक
बता दें, तड़प साउथ की फिल्म आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक है। यह एक लव स्टोरी है, जहां धमाकेदार एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशक हैं मिलन लुथरिया।

अहान- तारा की कैमिस्ट्री
फिल्म के बारे में डायरेक्टर मिलन लूथरिया ने बताया, 'इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों ही लीड सितारों का किरदार काफी दमदार है। मैं दोनों को रिहर्सल वर्कशॉप के दौरान परफॉर्म करते हुए देख चुका हूं और उनके बीच की कैमिस्ट्री काफी अच्छी है।

रोमांटिक छवि
गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला, इससे पहले जैकी श्रॉफ के बेटे टाईगर श्रॉफ को हीरोपंती से लॉन्च कर चुके हैं। साजिद का मानना है कि जहां टाईगर की बॉडी एक एक्शन फिल्म के मुताबिक थी वहीं अहान के लिए रोमांटिक छवि बेस्ट रहेगी।

अहान के कारण प्रभावित होगी मेरी छवि
सुनील शेट्टी ने कहा, "मुझे ये लगता है कि उससे मेरी इमेज प्रभावित होगी क्योंकि वो बहुत अच्छा है। वो शानदार एक्शन करेगा तो लोग कहेंगे कि पिता इतना अच्छा नहीं करते थे.. पिता एवरेज थे जबकि बेटा शानदार है। वह मेरे से काफी ईमानदार है।"


Click it and Unblock the Notifications