सुनील शेट्टी ने धड़कन रीमेक की स्टार कास्ट फाइनल कर ली..शानदार
अहान और आरव को मेरा और अक्षय का किरदार धड़कन में निभाना चाहिए।
धड़कन 2 के बारे में काफी समय से खबरें आ रही हैं कि फिल्म का रीमेक जल्द ही बनाया जाएगा। फिल्म का रीमेक बनाना बॉलीवुड में काफी पुराना प्रचलन है।कुछ फिल्मों को लोग पसंद करते हैं तो कुछ को नहीं करते हैं। अब 2000 की सुपरहिट फिल्म धड़कन 2 के बारे में भी खबरें आ रही हैं कि फिल्म के रीमेक के बारे में बात चल रही है।
इस पर जब सुनील शेट्टी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धड़कन के रीमेक में अक्षय कुमार के बेटे आरव और उनके बेटे अहान को साथ में देखना चाहेंगे। उन्हें लगता है कि ये दोनों इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

2000 में आई फिल्म धड़कन काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थे। फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और पिछले काफी समय से इस फिल्म के रीमेक की बात चल रही है ऐसे में सुनील शेट्टी का ये बयान काफी दिलचस्प है।
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं लेकिन वहीं अक्षय कुमार के बेटे आरव फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। वो स्कूल में हैं ऐसे में फिलहाल तो इनका डेब्यू तोड़ा मुश्किल लगता है लेकिन आगे जाकर दो अपने पापा की विरासत को आगे बढ़ाएं तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











