सुनील शेट्टी के बेटे का धमाकेदार डेब्यू- सलमान खान की 'तेरे नाम' से है तगड़ा कनेक्शन

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के डेब्यू को लेकर खबरें तेज हो चुकी हैं। अहान शेट्टी जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म 'आर एक्स 100' के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन तले इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया करेंगे। खबरों की मानें तो यह फिल्म सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' जैसी इमोशनल कहानी होगी।

अहान शेट्टी की इस डेब्यू का टाइटल रखा गया है- तड़प। बताया जा रहा है कि फिल्म भले ही एक रीमेक है, लेकिन इसकी कहानी में काफी बदलाव किये गए हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स कुछ कुछ तेरे नाम की तरह रखने की प्लानिंग चल रही है, जहां हीरो अकेला रह जाता है और लड़की उससे दूर हो जाती है। यानि की इमोशनल ट्रैजिक एंडिंग।

Ahaan Shetty

रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक ने फिल्म की स्क्रिप्ट खत्म कर ली है और अब वो शूटिंग के लिए लोकेशन्स की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। कोई शक नहीं अहान शेट्टी एक टिपिकल बॉलीवुड मसाला फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। जो कि दर्शकों को खूब पसंद आ सकती है। आखिर तेरे नाम भी अपनी इमोशनल कहानी की वजह से सुपरहिट रही थी। फिलहाल फिल्म के लिए किसी एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया गया है।

यहां जानें अहान शेट्टी के अलावा कौन कौन से स्टार किड्स करने वाले हैं डेब्यू-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X