अहान पांडे का शानदार डेब्यू - यशराज फिल्म्स के 50 साल और धमाकेदार एलान
यशराज फिल्म्स इस साल अपने 50 साल पूरे होने का धमाकेदार जश्न मना रही है और इस मौके पर यश चोपड़ा के जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स कुछ शानदार फिल्मों का एलान करने जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो इनमें से एक फिल्म होगी चंकी पांडे के भतीजे, अनन्या पांडे के कज़िन, अलाना पांडे के भाई, चिक्की और डियान पांडे के बेटे अहान पांडे की डेब्यू फिल्म।
माना जा रहा है कि अहान की डेब्यू फिल्म का एलान भी इस जश्न में हो सकता है। हालांकि फिल्म क्या होगी और कैसी होगी, इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। गौरतलब है कि चंकी पांडे पहले भी एक इंटरव्यू में इस बात का हिंट दे चुके हैं।

चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि अहान का डेब्यू धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ नहीं बल्कि शायद यशराज फिल्म्स के साथ होगा पर वो इस बारे में फिलहाल ज़्यादा बात नहीं करना चाहते हैं। दिलचस्प है कि अहान, अनन्या, आर्यन खान और सुहाना खान बेहद पक्के दोस्त हैं और अकसर साथ दिख जाते हैं।
वहीं बात करें अहान के डेब्यू फिल्म की तो यशराज फिल्म्स ने इससे पहले भी कई बार बड़े बड़े नाम इंडस्ट्री को दिए हैं। वहीं आने वाली फिल्मों में भी यशराज फिल्म्स कई न्यूकमर लॉन्च करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications












