अनन्या पांडे के बाद उनके भाई अहान पांडे अब सिनेमा जगत में दिखाएंगे अपनी एक्टिंग का जादू, मिला बड़ा ब्रेक!

Ahaan Pandey

Ahaan Pandey: भारत के लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा नए-नए सितारों को खोजने की अपनी रुचि को बनाए हुए है। कई नए चेहरों को लॉन्च करने के बाद अब खबर आ रही है कि यश राज फिल्म्स अनन्या पांडे के भाई आदित्य अहान पांडे को भी एक बड़ा ब्रेक देने वाले हैं।

अहान पांडे का बॉलीवुड डेब्यू-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहान पिछले तीन साल से आदित्य के मार्गदर्शन में ग्रूमिंग कर रहे हैं। अहान के डेब्यू को लेकर एक सोर्स ने बताया, 'अहान को अपना बड़ा बॉलीवुड ब्रेक मिल गया है और वह वाईआरएफ बैनर के तहत है। अहान के लिए इससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं हो सकती थी। आदित्य चोपड़ा उन्हें तैयार कर रहे हैं और उनकी फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी।'

अहान की तारीफ में बाधें सोर्स ने पुल-

अहान पांडे की तारीफ करते हुए सोर्स ने कहा, 'अहान ने आदित्य को साबित कर दिया है कि वह अपने काम के लिए बहुत समर्पित है और इसलिए आदि ने उसे वाईआरएफ टैलेंट डिवीजन में साइन किया है, जिन्होंने अभी तक अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर जैसे दिग्गज कलाकारों के करियर को बनाया है।'

सोर्स ने आगे बताया, 'आदित्य चोपड़ा को लग रहा है कि अहान इस प्रोजेक्ट के लिए एक मजबूत दावेदार हैं। दर्शकों की निगाहें भी अहान पर ही होंगी कि वह कैसे अपनी फिल्म से सबको प्रभावित करते हैं। आदित्य की कंपनी हमेशा प्रतिभा और ईमानदारी पर दांव लगाती है। यही कारण है कि वाईआरएफ देश के टॉप सितारों को तैयार करने में सक्षम है।'

अहान पांडे के डेब्यू पर ट्रोलिंग-

जैसे ही यह खबर सामने आई है कि एक और स्टार किड अहान पांडे बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं तो, इस खबर के सामने आते ही दर्शक भी इसे नेपोटिज्म के एंगल से देख रहे हैं। हालांकि, सबकी निगाहें भी अहान पर टिकी हुई है कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट में कैसा परफॉर्म करते हैं। हालांकि, यश राज फिल्म्स द्वारा अहान के ब्रेक की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: ahaan pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X