चंकी पांडे के घर से एक और स्टार करेगा डेब्यू- रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 से धमाका?
अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की डेब्यू की खबर के बाद उनके परिवार से किसी और के भी धमाकेदार डेब्यू की खबर आ रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे की। जो फिल्म मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी के साथ नजर आ सकते हैं और अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि काफी समय से फिल्म मर्दानी के सीक्वल को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि इस खबर को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इस बात को लेकर लगातार अफवाहें सामने आ रही हैं और लोग गॉसिप कर रहे हैं। बता दें कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे..करण जौहर की धमाकेदार फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से शुरुआत करने जा रही हैं।

इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी नजर आने वाले हैं। तारा सुतारिया भी इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे।
अहान पांडे की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर तस्वीरें पोस्ट कर रहते हैँ। रानी मुखर्जी की मर्दानी ने रिलीज होकर बड़ा धमाका किया था और लोग काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











