ये स्टारकिड लेंगे यशराज फिल्म में अजय देवगन से टक्कर, सुपरविलेन को मिला सुपरहीरो, शानदार डेब्यू
अजय देवगन यशराज फिल्म्स के साथ अपना डेब्यू कर रहे हैं एक महत्त्वाकांक्षी फिल्म के साथ जिसमें वो सुपरविलेन बने हैं ये तो सबको पता है। लेकिन फिल्म में अजय देवगन से टक्कर लेने वाले सुपरहीरो की तलाश जारी थी। और अब ये तलाश आकर खत्म हुई है एक और स्टार किड पर। और ये सुपरहीरो हैं अहान पांडे।
जी हां, काफी समय से अटकलें थीं कि अहान पांडे अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी, यशराज फिल्म्स के साथ कर रहे हैं और उनका डेब्यू होगा अजय देवगन के खिलाफ।

हालांकि फिल्म में मुख्य भूमिका होगी अजय देवगन की और यशराज फिल्म्स इस फिल्म को आने वाले समय में एक सीरीज़ में तब्दील करने का प्लान कर रहा है। ये फिल्म इस सीरीज़ की मूल कहानी होगी। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के साथ ये अजय देवगन का भी डेब्यू होगा।
बात करें अहान पांडे की तो वो चंकी पांडे के भतीजे हैं और उनके भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं। अनन्या पांडे उनकी बहन हैं। अहान सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और उनके डेब्यू का काफी समय से इंतज़ार हो रहा है।
इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा 27 सितंबर को होगी और इसे यशराज के प्रोजेक्ट 50 का हिस्सा माना जा रहा है। देखिए इस प्रोजेक्ट 50 में यशराज फिल्म्स कौन कौन से प्रोजेक्ट अनाउंस करने वाला है -


Click it and Unblock the Notifications












