जेल में बंद शाहरुख खान को अहान पांडे के पिता चिक्की पांडे ने निकलवाया था बाहर, जानिए क्या था पूरा मामला?

Chikki Panday

Chikki Panday Shahrukh Khan- सैयारा फिल्म से अहान पांडे ने लोगों के दिलों पर ऐसा कब्जा किया है जिसकी उम्मीद शायद फिल्म रिलीज से पहले उनको भी नहीं होगी। लेकिन काफी लोग जानते हैं कि अहान पांडे के चिक्की पांडे भी कुछ कम नहीं है।

वो शाहरुख खान के बेहद अच्छे दोस्त हैं और एक बार तो किंग खान को कानूनी पचड़े से भी बचा चुके हैं। बता दें कि एक वक्त था जब पत्रकार को धमकाने के मामले में शाहरुख खान को जेल जाना पड़ा था तब अहान के पिता चिक्की पांडे ने सामने आकर दोस्ती निभाई थी।

गौरतलब है कि 18 जुलाई से पहले तक कोई अहान पांडे की बात नहीं करता था लेकिन अब वो टॉक ऑफ द कंट्री बन चुके हैं। सैयारा से जैसा धमाका उन्होने किया वो सुपरस्टार्स के कानों तक भी गूंजा है।

चिक्की पांडे ने दी थी बेल

शाहरुख खान उस वक्त सुपरस्टार नहीं थे और फिल्मों में काफी नए थे। चिक्की पांडे और शाहरुख खान की काफी अच्छी दोस्ती शुरु से ही रही है। ये बात साल 1994 की है जब शाहरुख खान का विवाद एक जर्नलिस्ट के साथ हुआ था और इस दौरान उन्होने जर्नलिस्ट को धमकाया था। मामला इतना बढ़ा था कि शाहरुख खान को जेल जाना पड़ा था। इस मुश्किल दौर में शाहरुख खान के साथ अहान पांडे के पिता चिक्की पांडे और नाना पाटेकर खड़े हुए थे और जेल छुड़वाया था। ये वो दौर था जब दोनो का रिश्ता और मजबूत हो गया था। अब शाहरुख खान के बाद अहान पांडे आर्यन खान के दोस्त हैं।

सैयारा ने तोड़े रिकॉर्ड

यशराज फिल्म्स की सैयारा को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 21 करोड़ का कलेक्शन किया था और ये किसी भी डेब्यूटेंट के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग थी। देखने वाली बात होगी कि सैयारा लाइफटाइम कितना कलेक्शन करती है।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X