..................... Ahaan Panday was compared to Hrithik Roshan, Ameesha Patel said Baap to Baap Rahega - Hindi Filmibeat

'बाप तो बाप ही रहेगा...' ऋतिक रोशन से हुई अहान पांडे की तुलना तो अमीषा पटेल ने कह डाली इतनी बड़ी बात?

Ameesha Patel

Ameesha Patel on compare Ahaan to Hrithik- अहान पांडे ने सैयारा से जो धमाका किया है वो लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। मामला इतना बड़ा हो गया है कि अब अहान की तुलना सीधे रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन से की जा रही है।

सभी जानते हैं कि इन दोनों ने भी एक रोमांटिक फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और काफी सफल रहे थे। लेकिन इस तुलना की खबर सुनते ही अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

उनका कहना है कि बाप हमेशा बाप रहता है। दरअसल वो ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए अहान पांडे से ये बात कह रही हैं। उनका ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है।

अमीषा पटेल ने फैन को दिया था जवाब

सोशल मीडिया पर सवाल जवाब के दौरान एक फैन ने अमीषा पटेल से पूछा था। ''मैम, क्या आपने सैयारा देखी है? क्योंकि इसकी हाइप काफी है और अहान पांडे को ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर से कंपेयर किया जा रहा है। इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगी?'' अमीषा पटेल ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ''मैने अभी तक फिल्म नहीं देखी है लेकिन मैने उनके अच्छे लग की प्रार्थना करती हूं। अहान काफी प्रॉमिसिंग एक्टर है लेकिन बाप तो बाप ही रहेगा और बेटा तो बेटा ही रहेगा। डुग्गू की वार 2 आने वाली है, द मोस्ट ऑफ द स्टार्स।'' अमीषा का ये पोस्ट लोगों को काफी हैरान कर रहा है।

अमीषा पटेल काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। उनको आखिरी बार फिल्म गदर 2 में देखा गया था। इस फिल्म में वो सनी देओल के साथ नजर आईं थीं। अमीषा पटेल के इस बयान को लोगों ने सराहा है लेकिन जो शब्द उन्होने इस्तेमाल किए हैं वो लोगों को पसंद नहीं आए हैं। देखे वाली बात होगी कि अहान पांडे इस कब रिएक्ट करते हैं।

Read more about: ameesha patel saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X