Ahaan Panday की कामयाबी से बौखलाया 40 साल का सुपरस्टार, उड़ी रातों की नींद, फोन करके पूछ रहा बस एक ही सवाल

Ahaan Panday

Ahaan Panday Saiyaara Succes: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 18 जुलाई को सिनेमाघरों में आई इस रोमांटिक ड्रामा ने अब तक दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।

लेकिन जहां एक तरफ फैंस 'सैयारा' को सिर आंखों पर बिठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ बड़े बॉलीवुड स्टार्स को इस फिल्म की सफलता से बेचैनी होने लगी है। मशहूर फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा का कहना है कि अहान पांडे की कामयाबी से कुछ एक्टर्स 'इनसिक्योर' महसूस कर रहे हैं।

'40 साल के एक्टर उड़ी नींद'

हाल ही में कोमल नाहटा ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि उन्होंने अपने पुराने आर्टिकल में जिन एक्टर्स की इनसिक्योरिटी का जिक्र किया था, वो सब सच है। उन्होंने कहा- 'मैंने किसी का नाम नहीं लिया, क्योंकि मैं उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहता था। लेकिन मैं कसम खाकर कहता हूं कि जो भी लिखा, वो सब सच है। एक 40 साल का एक्टर तो रातभर सो नहीं पा रहा है। वो लगातार फोन करके पूछ रहा है कि क्या 'सैयारा' के बॉक्स ऑफिस नंबर सही हैं?'

नाहटा ने ये भी कहा कि उन्होंने उस एक्टर की फिल्मों की गिनती जानबूझकर कम बताई ताकि उसे शर्मिंदगी ना हो।

'सैयारा का नाम सुनते पार्टी छोड़कर गया सुपरस्टार'

कोमल नाहटा ने ये भी बताया कि एक पार्टी में एक फेमस सुपरस्टार ने जब उनसे 'सैयारा' के बारे में पूछा और उन्होंने बताया कि फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, तो वो एक्टर गुस्से में उठकर वहां से चला गया। उन्होंने कहा- 'मैंने आर्टिकल किसी का मजाक उड़ाने के लिए नहीं लिखा, बल्कि इसलिए लिखा ताकि लोग समझें कि ये इंडस्ट्री कितनी इनसिक्योर है। एक बड़ा स्टार भी एक न्यूकमर की सफलता से घबरा सकता है। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि वो भी कभी नए थे।'

डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स भी हैरान

कोमल नाहटा ने यह भी बताया कि 20 से ज्यादा डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने उन्हें कॉल करके 'सैयारा' की बेमिसाल ओपनिंग पर हैरानी जताई। ये दिखाता है कि फिल्म की सफलता ने सिर्फ दर्शकों को नहीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है।

'सैयारा' की कहानी और कमाई

'सैयारा' की कहानी कृष कपूर और वाणी बत्रा की है। एक सिंगर और एक जर्नलिस्ट की ये प्रेम कहानी प्यार, जुनून और संघर्ष से भरी हुई है। फिल्म का म्यूजिक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। अब तक इस फिल्म ने भारत में 376 करोड़ और ओवरसीज में 131 करोड़ की कमाई की है। यानी कुल मिलाकर 'सैयारा' की ग्लोबल कमाई 507 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

Read more about: saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X