Saiyaara की धमाकेदार कमाई के बाद बिच्छू खा गए Ahaan Panday? वायरल वीडियो पर मचा बवाल!

Ahaan Panday scorpion viral video: अहान पांडे इन दिनों अपने करियर की पहली फिल्म 'सैयारा' की शानदार सफलता को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में अहान पांडे के साथ नजर आईं नई एक्ट्रेस अनीत पड्डा को भी खूब वाहवाही मिली और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।
'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही बंपर कमाई शुरू कर दी थी। सिर्फ 5 दिन में फिल्म ने भारत में 157 करोड़ और वर्ल्डवाइड 188 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक ये फिल्म 440 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और 'कबीर सिंह', 'ब्रह्मास्त्र', 'टाइगर 3' और 'धूम 3' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।
इस सफलता का असर इतना जबरदस्त रहा कि अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट तक आगे बढ़ा दी।
वायरल हुआ अहान का वीडियो!
इसी बीच एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें अहान पांडे कैमरे के सामने भुना हुआ बिच्छू खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर फैंस हैरान रह गए। किसी ने लिखा - "ये क्या देख लिया!" तो कोई बोला - "भाई मेरी राशि ही खा गया!" कई लोग तो उल्टी वाले इमोजी की बाढ़ ले आए।
हालांकि ये अब तक साफ नहीं हो पाया कि ये सच में असली बिच्छू था या सिर्फ कोई पब्लिसिटी स्टंट, लेकिन एक बात तय है - इस वीडियो ने अहान को सोशल मीडिया की ट्रोलिंग कैटेगरी में लाकर खड़ा कर दिया।
कौन हैं अहान पांडे?
अहान, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने 'फ्रीकी अली', 'रॉक ऑन 2' और 'द रेलवे मैन' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।
उनके पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिनों से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो रणबीर कपूर, शाहरुख खान और वरुण धवन की मिमिक्री करते दिखाई दिए थे। इन वीडियोज को देखकर लगा कि वो रणबीर कपूर के बहुत बड़े फैन हैं।


Click it and Unblock the Notifications











