तारा सुतारिया का हाथ थामे दिखे अहान पांडे! वायरल फोटो और श्रुति चौहान का पोस्ट उड़ा रहा लव लाइफ की पोल

Ahaan Panday relationship with Tara Sutaria: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले अहान पांडे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म में कृष कपूर का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब जब उनका करियर उड़ान भर रहा है, तो फैंस उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं।
अहान और तारा की फोटो वायरल
हाल ही में अहान और एक्ट्रेस तारा सुतारिया की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो में अहान एक घुटने पर बैठकर तारा का हाथ पकड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि तारा शर्माती हुई दिख रही हैं। फैंस का मानना है कि यह फोटो तब की है जब दोनों टीनएज में थे और फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आए थे।
हालांकि, न तो अहान और न ही तारा ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा है। फिर भी, फैंस इसे उनके बीते दिनों की एक प्यारी याद मान रहे हैं।
श्रुति चौहान के पोस्ट ने फिर उड़ाई अफवाहें
तारा के अलावा, हाल ही में एक और नाम चर्चा में आया- श्रुति चौहान। वह एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, और 'सैयारा' की रिलीज के बाद उन्होंने अहान के लिए एक इमोशनल पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा: "उस लड़के के लिए जिसने हमेशा ये सपना देखा... मैं तुमसे प्यार करती हूं, मुझे तुम पर गर्व है।"
इस मैसेज के बाद लोग कयास लगाने लगे कि शायद अहान और श्रुति रिलेशनशिप में हैं। लेकिन, अहान की टीम ने इन अफवाहों को झूठा बताते हुए कहा कि वह सिंगल हैं। सूत्रों के मुताबिक, अहान और श्रुति एक-दूसरे को पिछले 10 सालों से दोस्त की तरह जानते हैं।
तारा सुतारिया अब किसे डेट कर रही हैं?
जहां अहान की लव लाइफ की चर्चा चल रही है, वहीं तारा सुतारिया का नाम अब वीर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है। वीर पहले सारा अली खान को डेट कर चुके हैं। इसके अलावा वीर ने भी फिल्म 'स्काईफोर्स' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
करियर में लगातार बढ़त पर हैं अहान
एक तरफ अहान की पर्सनल लाइफ खबरों में बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ उनका फिल्मी करियर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म शानदार परफॉर्म कर रही है।
Was there something between Ahaan Pandey and Tara Sutaria?
byu/Gloomy-Asparagus3080 inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications











