'अज्ञात का धूम्रपान दृश्य टीवी पर नहीं'
सेंसर बोर्ड की अपत्ति के मद्देनजर फिल्मकार रामगोपाल वर्मा अपनी आगामी फिल्म 'अज्ञात' के धूम्रपान दृश्य को टेलीविजन पर नहीं दिखाएंगे।
वर्मा ने कहा कि उनकी अज्ञात 'थ्रिलर' है न कि 'हॉरर' फिल्म है। उन्होंने कहा, "फिल्म के एक गीत में धूम्रपान करते दिखाया गया है। सेंसर बोर्ड ने कहा है कि टीवी के दर्शकों के लिए यह दृश्य ठीक नहीं है हालांकि बड़े पर्दे के लिए यह ठीक है।
वर्मा की फिल्मों के बारे में कहा जाता है कि वह प्रदर्शन से पूर्व ही विवादों में आ जाती है। फिल्म 'अज्ञात' के साथ भी यही हो रहा है। फिल्म का प्रदर्शन सात अगस्त को होगा।
agyaat अज्ञात टीवी धूम्रपान दृश्य बालीवुड रामगोपाल वर्मा bollywood censor board ram gopal varma smoking scene


Click it and Unblock the Notifications