मस्त, झक्कास और पैसा वसूल है अग्निपथ: शिल्पा शेट्टी
करण जौहर की फिल्म 'अग्निपथ' को अभी तक मिला-जुला रिस्पांस मिला है। हालांकि फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की है लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म के लिए लोगों की भीड़ कम होती दिख रही है लेकिन फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है।
यह तो हुई आम लोगों की बात अब बात करते हैं बॉलीवुड हस्तियों की, जिन्होंने भी इस फिल्म की खुलकर तारीफ की है। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी टि्वटर पर टि्वट किया है कि कल रात मैंने यह फिल्म देखी जिसे देखने के बाद मेरे मुंह से निकला केवल एक शब्द पैसा वसूल। मस्त, झक्कास, रोमांचक फिल्म हैं, अग्निपथ।
करण की अग्निपथ ने तो दिल चुरा लिया। संजय दत्त और रितिक ने बेहतरीन काम किया है। प्रियंका और रिषी कपूर का भी कमाल का अभिनय है। इसी तरह के टि्वट माधवन, फरहा खान, श्रेया शरन ने भी किये हैं जिन्हें भी अग्निपथ काफी पंसद आयी है।


Click it and Unblock the Notifications
