रितिक की फिल्म अग्निपथ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

पेन इंडिया के सीएमडी जयंतीलाल गाडा ने अग्निपथ के सैटेलाइट अधिकार खरीद लिए हैं। इसे जी सिनेमा के लिए खरीदा गया है। हम आपको बता दें कि इससे पहले रीमा कागती के निर्देशन में बन रही आमिर खान की फिल्म धुआं के सैटेलाइट अधिकार भी 40 करोड़ रुपये में बिके हैं।
अगर फिल्म ड्रिस्टीब्यूटरों की माने तो पिछले कुछ समय में फिल्मों के सैटेलाइट अधिकारों की बिक्री में मिलने वाली राशी में काफी उछाल आया है। यही कारण है कि अधिकतर फिल्में रिलीज होने से पहले ही फिल्म की लागत निकाल लेती है।
पहले किसी भी फिल्म के राइट्स पांच साल के लिए ही किसी भी चैनल को दिये जाते थे, लेकिन अब यह समयावधि अब बढ़कर सात से 12 साल तक कर दी गयी है।
वैसे सेटेलाइट राइट्स के रेट स्टारकास्ट पर भी डिपेंड करते हैं। अगर स्टार कास्ट सलमान के जैसा कोई दमदार हो तो इसके रेट्स काफी हाई भी हो जाते हैं। सूत्रों की माने तो चैनल वाले सलमान की आने वाली फिल्म एक था टाइगर के राइट्स भी अभी से खरीदना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











