मिथुन के रोल में होगे रितेश
करन जौहर सन् 1990 की सुपरहिट फिल्म अग्निपथ का रीमेक बनाने जा रहे है। करन फिल्म में अमिताभ बच्चन द्धारा निभाए गए रोल के लिए रितिक रोशन को लेना चाहते थे लेकिन रितिक ने मना कर दिया।
अब उनकी जगह अभिषेक बच्चन को लिया गया है। इस फिल्म के दूसरे मुख्य पात्र कृण्ण शंकर अय्यर एमए के लिए रितेश देशमुख से बात चल रही है। गौरतलब हो कि मिथुन चक्रवर्ती ने इस रोल को निभाया था।
अमिताभ और मिथुन के रोल के लिए तो चुनाव कर लिया गया है लेकिन माधवी और नीलम द्धारा निभाए गए किरदारों के लिए अभी तक कुछ नही तय किया गया है। फिल्म में विलेन के लिए विवेक ओबेराय और इरफान पर विचार किया जा रहा है, जिसे डैनी डेंजोगप्पा ने निभाया था।
इस फिल्म के लिए मिथुन को श्रेष्ठ सहकलाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। अब देखते है कि रितेश क्या खास कर पाते है।


Click it and Unblock the Notifications