मुझे पसंद है बैड गर्ल बननाः प्रियंका चोपड़ा
फिल्म सात खून माफ में अपने किरदार के लिए बेस्ट नेगेटिव रोल का पुरस्कार जीत चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सकारात्मक की बजाय नकारात्मक किरदार करना ज्यादा पसंद हैं। उनका मानना है कि बुरा होना भी अच्छी बात है।
'सात खून माफ' में अपनी दमदार भूमिका के लिए स्क्रीन अवार्ड जीतने वाली प्रियंका ने कहा, मुझे नकारात्मक किरदार करना ज्यादा पसंद है। मैं समझती हूं कि इन किरदारों में ज्यादा मजा आता है। इससे पहले भी प्रियंका 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'एतराज' में अपने नकारात्मक किरदार के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी हैं।
पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका अपने रोल को बहुत ही सोच समझ कर चुनती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि एक छोटा सी भूमिका भी अपना प्रभाव छोड़ता है।
गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही फिल्म अगिन्पथ में रितिक रोशन की प्रेमिका का किरदार निभाने वाली प्रियंका का कहना है कि एक किरदार में उसकी सबसे महत्वपूर्ण चीज उसकी उपस्थिति है। अगर वो किरदार थोड़े समय के लिए है तो ये आप पर निर्भर करता है कि आप उसे किस तरह से प्रभावी बनाते हैं। फिल्म अग्निपथ के अलावा प्रियंका तेरी मेरी कहानी, बर्फी और क्रिश 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications