करण जौहर निर्मित 'अग्निपथ' की 'अग्निपरीक्षा' आज
आज रूपहले पर्दे पर करन जौहर की फिल्म अग्निपथ की अग्नि-परीक्षा होगी। केवल इम्तहान करण जौहर का नहीं होगा बल्कि परीक्षा रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर और संजय दत्त की भी होगी।
यह फिल्म करण जौहर के पिता यश जौहर की 90 के दशक में बनीं फिल्म अग्निपथ की ही रीमेक है। उस फिल्म में मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन ने निभायी थी जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। इस रीमेक में सितारों की बड़ी फौज है। फिल्म में कैटरीना कैफ का आयटम नंबर चिकनी चमेली ने अभी से दर्शकों का मन मोह लिया है।
फिल्म का मुख्य आकर्षण संजय दत्त का निगेटिव किरदार कांचा चीना है। जिसके भारी-भरकम लुक ने लोगों में खासी उत्सुकता भर दी है। लेकिन असल परीक्षा तो आज बॉक्स ऑफिस पर होनी है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को लोगों की वाह-वाही मिलती है या गालियां।
agneepath अग्निपथ करण जौहर प्रियंका चोपड़ा रितिक रोशन संजय दत्त hrithik roshan karan johar priyanka chopra sanjay dutt


Click it and Unblock the Notifications
