करण ईद के दिन अग्निपथ का ट्रेलर लॉन्च कर रहे हैं

ये अमिताभ बच्चन वाले 'अग्निपथ' की रीमेक है जिसे करण के पिता यश जौहर ने बनया था। करण ने प्रोमो लॉच करने से पहले इसका टीजर लॉन्च कर दिया है। साथ ही करण का कहना है कि यह फिल्म पहली अग्निपथ को ही समर्पित है।
इस फिल्म के ट्रेलर को करीना और सलमान की 'बॉडीगार्ड' के साथ अटैच किया जाने की प्लानिंग कर ली गयी है। सलमान की फिल्म जो 31 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हो रही है।
करण अग्निपथ में रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर व संजय दत्त हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा हैं, जो पहली बार किसी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में रितिक ने अमिताभ बच्चन का रोल किया है। इसी फिल्म में डैनी का मशहूर रोल है कांचा का जिसे संजय दत्त करने वाले हैं।
More from Filmibeat
agneepath अग्निपथ करण जौहर करीना कपूर बॉडीगार्ड बॉलीवुड सलमान खान bodyguard bollywood karan johar kareena kapoor salman khan


Click it and Unblock the Notifications











