गब्बर, मोगैम्बों के बाद कांचा चीना यादगार बन जाएगाः रितिक
एक्टर रितिक रोशन अपनी फिल्म 'अग्निपथ' को लेकर काफी उत्सुक हैं। रितिक इस फिल्म में अग्निपथ फिल्म के विजय दीनानाथ चौहान यानि अमिताभ बच्चन बने नजर आएंगे।
डूग्गू यानि रितिक ने कहा जब फिल्म थियेटर में जाने के लिए तैयार हो जाएगी, तब उन्हें सबसे पहले बुलाया जाएगा। नई अग्निपथ में रितिक ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभाई है। 1990 में इस फिल्म में अमिताभ को अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
इस फिल्म में संजय दत्त भी दमदार किरदार कांचा चीना यानि डैनी के रोल में नजर आने वाले हैं। वैसे भी फिल्म के प्रोमोज़ देख कर तो लगता ही है कि संजू बाबा ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत किया है। फिल्म के प्रमोशन के समय रितिक ने कहा, यदि आप एक एक्टर हैं तो आप हर तरह की भूमिकाएं करना चाहते हैं। कंचा सबसे अच्छी भूमिकाओं में से एक है। गब्बर सिंह, मोगैम्बो के बाद अब कंचा चीना का नाम लिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications