मैं खुशनसीब हूं कि मुझे अग्निपथ में काम करने का मौका मिला : रितिक रौशन

ऐसी ही एक फिल्म आ रही है अग्निपथ इस फिल्म का नाम सुनते ही अमिताभ बच्चन की अग्निपथ याद आ गयी होगी। जी हां आप सही सोच रहे हैं यह फिल्म अमिताभ बच्चन के फिल्म की रीमेक है जिसे करण जौहर नये स्टार कास्ट के साथ बना रहे हैं। इस फिल्म में रितिक रौशन अमिताभ की जगह पर होंगे इनके साथ होंगी प्रियंका चोपड़ा। दमदार डैनी यानी कांचा की जगह इस फिल्म में संजय दत्त दिखाई देंगे। साथ ही एक और दिलचस्प बात होगी कि इसमें कभी खलनायक का रोल ना करने वाले ऋषि कपूर पहली बार पर्दे पर निगेटीव शेड में दिखाई देंगे।
पुरानी अग्निपथ को करण के पिता यश जौहर ने ही बनाया था। करण का कहना है कि मेरी यह फिल्म श्रद्धांजली है पहली फिल्म को। इस फिल्म के हीरो रितिक का कहना है कि जब मुझे अग्निपथ की कहानी सुनाई गयी तो मैं पहली फिल्म के विजय को भूल गया। इसमें काम करना मेरे लिए पूरी तरह से अलग ही अनुभव है केवल इतना ही नहीं रितिक का कहना है कि मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इस फिल्म के काम करने का मौका मिला।


Click it and Unblock the Notifications











