..................... Agneepath | Copyright | song | oh saiyya | अग्निपथ | कॉपीराइट | गाना | ओ सैया - Hindi Filmibeat

अग्निपथ को कॉपीराइट का कांटा लगा

रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की 'अग्निपथ' फिल्म कॉपी राइट्स के विवाद में फंस गई है। नागपुर जिला सत्र न्यायालय ने इस फिल्म के एक गाने 'ओ सैया...' के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

न्यायालय ने आदित्य सालनकर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह रोक लगाई है। दरअसल सालनकर ने जिला सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल कर इस गाने के कॉपीराइट्स खुद के पास होने का दावा किया था।

इसके अलावा फिल्म के निर्माता पर उन्होंने गाना चुराने का भी आरोप लगाया था। अदालत ने इस गाने के बिना फिल्म के प्रदर्शन करने का आदेश दिया है।

इतना ही नहीं बॉलीवुड में यह भी चर्चा का फिल्म के निर्माता आदित्य को कॉपीराइट्स उल्लंघन का 15 लाख रुपये और 2 लाख रुपया नुकसानभरपाई का देकर विवाद को सुलझाने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X