सैफ ने बजा डाली करीना के दिल की 'पूंगी'
सैफ अली खान और करीना कपूर की आने वाली फिल्म एजेंट विनोद में दो दो आयटम नंबर है, जिसके चलते अब यह सवाल उठ रहा है कि करीना का मुजरा पसंद किया जाएगा या सैफ आयटम नंबर प्यार की पूंगी दर्शकों के दिल में उतरेगी। देखें सैफ के प्यार की पूंगी
करीना कपूर का मुजरा 'दिल मेरा मुफ्त का' और सैफ का आइटम नंबर 'प्यार की पुंगी' में अब टफ कॉम्पिटीशन हो रहा है। कहा जा रहा है कि 'प्यार की पुंगी' तो पहले 20 सेकंड्स में ही दर्शकों का दिल लुभा लेगा। देखें करीना का मुजरा 'दिल मेरा मुफ्त का'
जब सैफ ने अपने इस गाने के बारे में बात की तो उनका कहना था कि 'फिल्म के एक हिस्से में एजेंट विनोद पर सीसीटीवी कैमरा से नजर रखी जा रही होती है और वह ऐसी वैसी हरकतें करता है। तब ऐसे में इस भाग को लंबा खिंचने के लिए यहां पर आयटम सॉग डाला है।'
'प्यार की पुंगी' का म्यूजिक प्रीतम ने और बोल गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं जिसे मीका ने गाना गाया है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सैफ के इस आयटम नंबर का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्म के एक सीन में यह गाना बैकग्राउंड में भी बजता है।
वहीं, फिल्म में करीना का एक मुजरा भी है। करीना का यह मुजरा काफी हिट तो हुआ लेकिन 'पुंगी' ज्यादा पॉपुलर हो चला है।


Click it and Unblock the Notifications