'लोग ये क्यों भूल जाते हैं कि हम पहले अभिनेता हैं'
सैफ अली खान का कहना है कि लोग अक्सर यह भूल जाते हैं कि वो और उनकी गर्लफ्रेंड करीना कपूर पहले एक कलाकार हैं। देखें एजेंट विनोद की लेटेस्ट तस्वीरें
उनका कहना है कि अगर कोई फिल्म इस वजह से देखने जाता है कि मैं और करीना रीयल लाइफ कपल हैं तो यह फिल्म देखने का सबसे खराब कारण है।
लोग यह क्यों भूल जाते हैं कि हम अभिनेता भी हैं। जब भी हम साथ होते हैं लोग हमें एक कपल की ही तरह क्यों देखने लग जाते हैं। वह सोचना बंद कर देते हैं कि हमने इस फिल्म के लिए मेहन त की है।
उन्होंने कहा, अलग अलग लोगों के लिए फिल्म की यूएसपी भी अलग होगी। लेकिन मुझे लगता है कि केवल इसलिए फिल्म देखना कि दो लोग अपने वास्तविक जीवन में भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं सबसे हल्का कारण है। इस बात को दिमाग से हटा कर फिल्म देखनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications